दम फूलने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:09

सांस फूलना क्या है – What is Shortness Of Breath in Hindi

सांस फूलना उस स्थिति को कहते हैं जब व्यक्ति को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता और उसे सांस लेने में परेशानी होती है। इस दौरान व्यक्ति को बेचैनी और सीने में जकड़न का एहसास होता है। यह समस्या आम कारण (जैसे तेज दौड़ना या सीढ़ी चढ़ना) या किसी गंभीर शारीरिक परेशानी की वजह से भी हो सकती है (1) (2) (3)। सांस फूलने की समस्या को डिस्पनिया (Dyspnea) के नाम से भी जाना जाता है। लेख में आगे इस समस्या संबंधी कई जरूरी जानकारी को साझा किया गया है।


सांस फूलने के कारण – Causes of Shortness Of Breath in Hindi
जैसा कि हमने ऊपर बताया, सांस फूलने के कारण सामान्य भी हो सकते हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। नीचे हम सांस फूलने के कारणों के बारे में जानकारी दे रहे हैं ।

सांस फूलने के कुछ सामान्य कारण –

दौड़ना
ज्यादा व्यायाम करना
मोटापा
प्रदूषण
किसी ऊंची जगह पर जाना, जहां ऑक्सीजन की कमी हो
मौसम में बदलाव (बहुत गर्मी होना या बहुत ठंड होना)

सांस फूलने के कुछ गंभीर कारण –

फेफड़ों से संबंधित बीमारी (जैसे ब्रोंकाइटिस, दमा या लंग्स कैंसर)
श्वसन संक्रमण (जैसे सर्दी-जुकाम या निमोनिया के कारण)
एनीमिया (खून की कमी)
हृदय रोग का लक्षण हो सकता है।
दिल का दौरा पड़ना
फेफड़ों में खून का थक्का जमना।
गर्दन, छाती या फेफड़ों में किसी तरह की चोट।
पेरिकार्डियल एफ्यूजन (Pericardial Effusion – ह्रदय के आसपास तरल पदार्थ का जमा होना)
प्ल्युरल एफ्यूजन (Pleural Effusion – फेफड़ों के आसपास तरल पदार्थ का जमाव)
किसी तरह की गंभीर एलर्जिक रिएक्शन
पैनिक अटैक के कारण (अचानक चिंता या तनाव का बढ़ जाना)

सांस फूलने के कारण जानने के बाद सांस फूलने के लक्षणों की जानकारी रखना भी बहुत जरूरी है। लेख के इस भाग में हम इसी के बारे में जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info